जय तिवारी, बटाला
भगवान श्री राम अकेले भाजपा के पेटेंट नहीं है वो इस समस्त संसार के प्रभु हैं वो हमारे भी प्रभु हैं और आप के भी प्रभु। यह कहना है वरिष्ठ हिंदू नेता और आम आदमी पार्टी के बटाला जिलाा वाइस प्रधान विजय प्रभाकर का।
विजय प्रभाकर ने कहा कि वो बटाला में आम आदमी पार्टी के मंचों से अपने भाष्णों का शुभारंभ जय श्री राम के जयघोष से ही करते है। विजय प्रभाकर ने कहा कि भगवान श्री राम का जैकारा लगाने से कभी उन्हें आप के किसी बड़े या छोटे नेता ने नहीं रोका। विजय कहते है कई बार तो जब भी अपनी बात रखने जब किसी कार्यक्रम के मंच पर जाते ही जय श्री राम का नारा बोलते हैं तो आगे से आप के कार्यकर्ता व आप नेता पूरे जोश के साथ जय श्री राम का जयकारा लगा कर उनकी हौंसलाफजाई करते हैं।
आप के वरिष्ठ युवा नेता विजय प्रभाकर ने कहा कि बटाला के आप विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी बहुत बड़े अंतर के साथ ब्लाक समितिओं के व जिला प्रीषद के चुनाव जीतने जा रही है। 
