विशेष प्रतिनिधी, बटाला
पंजाब के गुरदासपुर के शहर बटालाा में रहते एनआरआई टूडे नाम के यूटयूब चैनल के संपादक रछपाल सिंह बिट्टु की हत्या होने वाली है। यह हम नहीं कह रहे, यह खुद रछपाल बिटटु कह रहे है।
बता दे कि रछपाल बिटटु पंजाब के नामी गिरामी पत्रकार है और अपनी बेखौफ पंजाबी पत्रकारिता के लिए पंजाब समेत विदेशों मे जाने जाते हैं।
रछपाल बिट्टु ने दावा किया है कि कांग्रेस के युवा नेता अमन जैंतीपुरिया के पक्ष में खबरे चलाने से रोकने के लिए पहले उन्हें आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता का फोन आया । जब वह आप नेता की बात मानने से इनकार करने लगे तो ठीक थोड़ी देर बाद पुरतगाल देश के एक नंबर से बदमाश का ंफोन आया ।
फोन पर बदमाश ने खुद काो पंजाब जेल में बंद एक कुख्यात गैंगस्टर का आदमी बताया ।
बदमाश ने कहा कि उनके गैंग लीडर काा आदेश है कि कांग्रेसी नेताा अमन जैंतीपुरिया का कत्ल तो हमने करना ही है लेकिन अगर तुमने अपने चैनल पर उसकी कवरेज जारी रखी तो तुम्हारी जिंदगी भी खत्म कर देंगे,इसलिए समझदारी इसी में है कि चुपचाप अब बस केवल आम आदमी पार्टी के पक्ष में ही खबरे अपने चैनल पर दिखाओ
रछपाल बिट्टु ने इस संबंध में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव और देश के ग्रहमंत्री अमित शाह को लिखित में शिकायत भेज कर अपनी जान बचाने की गुहार लगाई है।रछपाल बिट्टू का कहना है कि वो मरना पसंद करते है लेकिन दबाव में बदमाशों को खुश करने के लिए पत्रकारिता नहीं करेंगे।
