जय तिवारी, बटाला
कहावत है कि हाथी के दांत खाने के और दिखाने को और। यह कहावत आम आदमी पार्टी के उपर पूरी फिट बैठती है। बताते चलें कि आप के राष्ट्रीय नेता मनीश सिसोदिया की एनजीओ कबीर ने एक डाक्यूमेंटरी बनाई थी,जिसमें बताया गया था कि सरकारी ग्रांटों से मिले रूपये पैसे को किस तरह से मोहल्ला बैठकें कर लोगों से पूछ विकास कार्यों में खर्च करना है।
डाक्यूमेंटरी में बताया गया था कि विकास कार्य पूरा होने पर उस इलाके के लोगों की संतुष्टी होने पर ठेकेदार को पेमेंट की जाती है। अगर इलाके के लोगों को ठेकेदारो के काम मे कमी पेशी दिखती है तो ठेकेदार को तब तक पेमेंट नहीं की जाए जब तक ठेकेदार कमी पेशी पूरी कर इलाके के लोगो से क्लीयरंस नहीं ले लेता।
इसमें दिखाया गया था कि विकास कार्य करवाते समय बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के इलाके के लोगों की बैठके कर उनसे पूछ कर कि कौन सा विकास कार्य इलाके का पहले करवाना है उसे करवाया जाता था। राजनीति से उपर उठ कर आप नेता मनीश सिसोदिया की एनजीओ कबीर की इस डाक्यूमेंटरी में भाजपा के दिल्ली नेता कपिल मिश्रा की माता अन्न्पूर्णा मिश्रा के कार्य को एक मिसाल के तौर पर दिखाया गया था जो कि दिल्ली में भाजपा की मेयर भी रह चुकी हैं जो कि कुछ इसी अंदाज में काम करने को प्राथमिकता देती रही हैं।
पंजाब में आप सरकार बनी लेकिन मनीश सिसोदिया की उस डाक्यूमेंटरी को शायद आप ने भुला दिया । चाहिए तो ये था कि अपने पार्षदों सरपंचों और विधायकों को यह डाक्यूमेंटरी दिखा कर उन्हें बताया जाता आम जनता के दिलों पर राज करने का तरीकालेकिन अफसोस ये हो नहीं सका। अगर सिसोदिया की कबीर एनजीओ की डाक्यूमेंटरी के हिसाब से लोगों का पैसा लोगों से पूछ कर विकास कार्यों में लगाया जाता और लोगों को पूछ कर कि इलाके में पहले कौर से विकास कार्य होने हैं और विकास कार्य करवाने के बाद उनकी उनकी संतुष्टी होने के बाद ही ठेकेदारों को पेमेंट होती तो आज आम आदमी पार्टी पंजाब के लोगों के दिलों पर राज कर रही होती और किसी भी विपक्षी पार्टी में आने वाले समय में आप को हराना असंभव होता।
Breaking News
- डीजीपी गौरव यादव और सीएम भगवंत मान सलाम के हकदार, अपने वर्करों और नेताओ कोनहीं करने दी पुलिस थानों से लाखोंं करोड़ों की कमाई
- बटाला के मशाहूर कपड़ा व्यापारी का बेटा पंद्रह दिन से लापता, पत्नी व दो बेटियों का रो रो कर बुरा हाल
- पंजाब में एक नामी गिरामी पत्रकार की हत्या होने वाली है, पुरतगाल से आया बदमाशो का फोन
- मनीश सिसोदिया की एनजीओ कबीर की बनाई एक डाक्यूमेंटरी के तरीके से अगर सीएम भगवंत मान के सरपंच विधायक और पार्षद काम रहे होते तो आज पंजाब के लोगों के दिलों पर राज कर रही होती आम आदमी पार्टी
- गुरु तेग बहादुर की तुलना जानवर से करने वाली आप नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के गले में जूतो की माला पहनाएंगे विश्व सनातन धर्म सभा के पंजाब के कार्यकर्ता: अश्विनी सेखड़ी
- इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन को मेयर व कांग्रेसी पार्षदों ने किया जलील, चेयरमैन को आप विधायक का प्रतिनिधि बनना पड़ा महंगा
- गीता शर्मा ने लगाए अरोप कहा- रात को सिविल के एमरजंसी वार्ड में इलाज करवाने से कतराती हैं महिलाएं
- आप नेता विजय प्रभाकर ने कहा – भगवान श्री राम अकेले भाजपा के नही हम आप सबके हैं भगवान
- प्लाजा ने लगाए आरोप कहा शहर से भाजपा के बड़े नेता गायब, कैसे जीतेंगे पंजाब विधानसभा चुनाव
- फिरोजपुर से नांदेड़ हजूर साहिब को जाने वाली ट्रेन को राणा सोढ़ी ने दी हरी झंडी, ट्रेन चलने से पहले की गई अरदास
