जय तिवारी, बटाला
आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय नेता और दिल्लीी की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को पंजाब के सनातनी जूतों की माला पहनाएंगे, यह कहना है पंजाब और विदेश के 156 शहरों में काम कर रही विश्व सनातन धर्म सभाा के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष अश्विनी सेखड़ी का।
पंजाब के माझा क्षेत्र के हिंदू बहुल शहर बटाला में हंगामी बैठक कर पंजाब के वरिष्ठ हिंदू नेता अश्विनी सेखढ़ी ने कहा कि दिल्लीी विधान सभा में जब भाजपा हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर की सनातन के लिए दी गई शहादत पर चर्चाा कर रहे थे, इससे चिढ़ कर ठीक उसी समय आप नेता व दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने सिख गुरुओं की तुलना जानवर से कर एक ना माफ करने योग्य काम किया है। सेखड़ी ने कहा कि मुगलिया मानसिकता से भरा बयाान दे कर आातिशी ने पंजाब और पूरे देश विदेश मेंं बसते सनातनी हिंदुओं के दिल को इेस पहुंचाई है।
बता दें कि आप नेता आतिशी ने दिल्ली विधानसभा में कहा कि विधानसभा में कभी कुत्तों का सम्मान करो , गुरुओं का सम्मान करो यही चल रहा है। एक तरह से आतिशी ने गुरुाओं की तुलना जानवर से कर दी। वो भी उस समय जब दिल्ली की भाजपााई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भाजपा के विधायक व मंत्रीगण गुरु तेग बहादुर की और से सनातन धर्म की रक्षा के लिए और मानवता के लिए दी गई शहादत को याद कर विधानसभ में प्रस्ताव पास कर रहे थे। हलांकी आप नेता आतिशी ने अपने बयान पर हंगामा होने पर तुरंत अपना बचाव करते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है और उन्होंने गुरु तेग बहादुर ओर सिख गुरआं का अपमान नहीं किया।
वहीं इस सारे मसले पर विश्व सनातन धर्म सभा के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष अश्चिनी सेखड़ी ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आप नेताा आतिशी के खिलाफ आर पार की जंग छेड़ दी है। सेखड़ी ने कहा कि वो बटाला में एसएसपी से शिकायत कर आप नेता आतिशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे औीर केवल बटाला में ही नहीं ब्लकी पंजाब और देश भर के शहरों मेंं रहते उनके कार्यकर्ता हर शहर में आतिशी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग करेंगे।
सेखड़ी ने कहा कि आतिशी का बयान आम आदमी पार्टी के नेताओं के राजनीतिक दिवालिएपन की और बेशर्म राजनीति की इंतहा है। सेखड़ी ने कहा कि मुगल काल में सनातन की रक्षा के लिए हिंद की चादर के नाम से जाने जाते श्री गुरु तेग बहादुर का जितना सम्मान देश के सिख करते हैं उतना ही सम्मान पंजाब और देश विदेश में बसते सनातनी करते हैं लेकिन आम आदमी पार्टी गुरुओं की तुलना जानवर से कर रही है जो कि माफ नहीं किया जाा सकता। सेखड़ी ने कि गुरु तेग बहादुर का अपमान करने वाली आप नेता आतिशी के खिलाफ विश्व सनातन धर्म सभा हर हाल में एफआईआर दर्ज करवाएगी।
।