जय तिवारी, बटाला
इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट बटाला के चेयरमैन को नगर निगम बटाला की हाउस की मीटिंग में निगम के मेयर च काग्रेसी पार्षदों के हाथों जलील होना पड़ा।बात कुछ इस तरह है कि इम्पप्रूवमेंट ट्रस्ट बटाला के चेयरमैन व वरिष्ठ आप नेता यशपाल चौहान एक फाइल लेकर नगर निगम बटाला की हाउस की मीटिंग के अंदर जा घुसे।
वहां नगर निगम बटाला के मेयर व वरिषठ कांग्रेसी नेता सुख तेजा को चौहान ने कहा कि बटाला के आप विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी किसी कारण से निगम की बैठक में नहीं आ सके। चौहान ने कहा कि विधायक शैरी कलसी ने उन्हें अपना प्रतिनिधि बना कर निगम की हाउस की मीटिंग में भेजा है।
इतना सुनते ही निगम की हाउस की मीटिंग में बैठे पार्षदों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। एक कांग्रेसी पार्षद ने यशपाल चौहान पर तंज कसते कहा कि आगे से वह भी अपने बच्चों को अपना प्रतिनिधि बना कर हाउस की मीटिंग में अपनी जगह भेज दिया करेंगे।
वहीं नगर निगम बटाला के मेयर व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुख तेजा भी भड़क गए। मेयर सुख तेजा ने चौहान को कहा कि क्या विधानसभा में विधायक अपनी जगह किसी प्रतिनिधि को भेज सकते हैं।
उधर आप नेता व इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट बटाला के चेयरमैन यशपाल चौहान ने कहा कि अगर मेयर कहेंगे तो वो कुर्सी पर बैठेंगे नहीं तो नहीं बैठेंगे, वो सिर्फ यहां विधायक शैरी कलसी का संदेश लेकर आए हैं।
इस पर मेयर व सुखतेजा ने कहा कि वो जो फाइल सौंपना चाहते हैं वो नगर निगम के कमिश्नर को सौप दीजिए और क्योंकि वो विधायक की जगह उसका प्रतिनिधि बना निगम की हाउस की मीटिंग में हिस्सा नहीं ले सकते।
इसके बाद यशपाल चौहान कमिश्नर को फाइल सौंप कर निगम से चले गए।
इस सारे मसले पर मीडिया प्रधान डाट काम ने नगर निगम बटाला के मेयर सुख तेजा से जब बात की। मेयर व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुख तेजा ने कहा कि बटाला नगर निगम हो या देश की कोई विधानसभाहो इनमें विधायक की जगह प्रतिनिधि बन कर कोई भी बैठकों में हिस्सा नहीं ले सकता। उन्होंने कहा कि यही बात आप विधायक शैरी कलसी के प्रतिनिधि बन कर आए आप नेता व इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन यशपाल चौहान को उनकी तरफ से समझाई गई थी।
वहीं नगर निगम बटाला के डिप्टी मेयर सुनील सरीन ने इस सारे मसले बोलते कहा कि इस सारे मसले पर मेयर सुख तेजा सही हैं। उन्होंने कहा कि यह नियम ही नहीं है कि विधायक की जगह उसका कोई प्रतिनिधि बन कर हाउस की बैठकों में हिस्सा ले। सरीन ने कहा कि चौहान साहिब नियम के खिलाफ जा कर निगम के हाउस की बैठक में हिस्सा लेने जा रहे थे और उन्हें ऐसा करने से रोका गया तो इसमे गलत क्या है।
वहीं
आप नेता व इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन यशपाल चौहान कह रहे हैं कि विधायक अमन शेर सिंह कलसी ने बकायदा उन्हें अपना प्रतिनिधि बना कर नगर निगम बटाल की हाउस की बैठक में भेजा था लेकिन मेयर सुख तेजा तो बिना बात ही उन पर लाल पीला हो गए। चौहान ने कहा कि विधायक कलसी द्वारा भेजी गई फाइल नगर निगम के कमिश्नर को सौंप कर वो वापिस आ गए थे।
े
