जय तिवारी, बटाला
पंजाब के माझा क्षेत्र में स्थित हिंदु बहुल शहर बटाला में बटाला भाजपा के बड़े नेता शहर से गायब नजर आ रहे हैं, जिसका फायदा आम आदमी पार्टी उठा रही है। भाजपा के पंजाब ओबीसी मोर्चा के प्रदेश स्टेट एक्जीक्यूटिव मैंबर सोनू प्लाजा ने यह आरोप लगाते हुए कहा कि बटाला भाजपा के बड़े कद के नेताओं के बटाला शहर से गायब रहने के चलते, भाजपा के आम कार्यकर्ता का मनोबल टूट रहा है।
भाजपा के वरिष्ठ युवा नेता सोनू प्लाजा ने आरोप लगाते कहा कि पूर्व विधायक फतेह जंग बाजवा बटाला से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़े थे, चुनाव हारने के बाद से ही वो शहर कम ही आते हैं। वहीं पूर्व मंत्री व बटाला के पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी सेखड़ी भी बटाला की बजाए ज्यादा अमृतसर साहिब में अपने नए गृह निवास पर ही रहते हैं। प्लाजा आरोप लगाते हुए कहते हैं कि गुरदासपुर संसदीय सीट के उपचुनाव लड़े भाजपा के दिनेश बब्बु संसदीय सीट का चुनाव हारने के बाद से ही बटाला में से लापता चल रहे हैं।
सोनू प्लाजा ने कहा कि ऐसे में शहर में किसी दिककत में फंसे भाजपाई कार्यकर्ता को समझ नहीं आता कि वो अपनी दुख की घड़ी में बटाला मे किस बड़े नेता का दरवाजा खटखटाए क्योंकि शहर में तो यह भाजपा के नेतागण रहते कम हैं । सोनू प्लाजा ने कहा है कि वैसे तो यह सभी नेता काबिल हैं लेकिन जब तक जमीनी स्तर पर यह नेता उतर कर साधारण कार्यकर्ताओं के दुख मे उनका सहारा नहीं बनते, तब तक आने वाना चुनाव जीतना मुश्किल है।
वहीं आने वाले पंजाब के विधानसभा चुनाव के बारे में पूछने पर भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेता सोनू प्लाजा ने कहा कि चुनाव में अगर जीत कर सरकार बनानी है तो शिरोमणि अकाली दल के साथ समझोता करना ही पड़ेगा। प्लाजा ने कहा कि जैसे ही भाजपा का गठबंधन पंजाब में शिरोमणि अकाली दल से होगा वैसे ही हिंदू सिख भाइचारे में मजबूती आएगी और यही भाइचारा गठबंधन को चुनाव जितवाने की ताकत रखता है
