——–राणा सोढ़ी बोले: सिख संगतो के लिए हजूर साहिब के लिए ट्रेन शुरू करना प्रधानमंत्री मोदी का तोहफा–
फिरोजपुर, सुनील प्रभाकर
सीमावर्ती जिले के लोगो की लंबे समय से चली आ रही मांग तब पूरी हुई जब फिरोजपुर से नांदेड़ हजूर साहिब के लिए ट्रेन रवाना हुई, जिसे हरी झंडी देने की रस्म भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डा. राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने अदा की। छावनी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन चलने से पहले अरदास की गई, जिसमें बाबा कुलदीप सिंह चरण साहिब वाले, दल पंथ के मुख्य जत्थेदार बाबा दीप सिंह, संत बाबा करम सिंह भाओवाल वाले, जत्थेदार बाबा सतनाम सिंह हजूर साहिब, एसजीपीसी सदस्य सतपाल सिंह तलवंडी, एसजीपीसी सदस्य दर्शन ङ्क्षसह शेरखां, बाबा गुरमेल सिंह जामनी साहिब कार सेवा, संत बाबा सुच्चा सिंह नानकसर विशेष रूप से उपस्थित हुए। भाजपा नेता राणा सोढ़ी द्वारा सभी सिंह साहिबानो को सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया गया और पूरे स्टेशन पर जो बोले सोनिहाल सत्त श्री अकाल के जयघोष हुए। एसजीपीसी द्वारा संगतो के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई। राणा सोढ़ी ने ट्रेन चालक के अलावा अन्य स्टॉफ सदस्यो का भी सम्मान किया।
राणा सोढ़ी ने बताया कि फिरोजपुर नांदेड एक्सप्रैस गाड़ी संख्या 14622 हर सप्ताह शुक्रवार को फिरोजपुर से दोपहर 1.25 बजे रवाना होगी, जोकि नांदेड़ में रविवार को सुबह 3:30 बजे पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि हजूर साहिब नांदेड एक्सप्रेस में कुल 19 कोच होंगे, जिनमें 1 जनरेटर कार, 1 लॅगेज वॉल, 7 स्लीपर कोच, 4 जनरल कोच, 4 थर्ड एसी कोच, थर्ड एसी इकनॉमिक कोच, 2 सैकेंड एसी कोच की सुविधा रहेगी। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन चलने से सिख संगतो के अलावा शिरड़ी साई बाबा व शनि श्रृंगणापुर जाने वाली संगतो में भी खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का फिरोजपुर के लिए यह तोहफा है और हमेशा ही प्रधानमंत्री ने पंजाब के भले के लिए कदम उठाए है।
भाजपा नेता राणा सोढ़ी ने बताया कि 18 जून बुधवार को हरिद्वार के लिए भी सीधी ट्रेन चलेगी। उन्होंने कहा कि मोगा से दिल्ली के लिए चलने वाली मोगा इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रैस गाड़ी को रेलवे द्वारा एक्सटैंड करते हुए फिरोजपुर से चलाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि यह गाड़ी सोमवार और शुक्रवार को अब फिरोजपुर से चलेगी, जिसका जिले के लोगो को भरपूर लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि उसी तरह पिछले लंबे समय से बंद पड़ी फिरोजपुर-चंडीगढ़ गाड़ी भी एसी कोच के साथ जून के अंतिम सप्ताह या फिर जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएगी।
राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि यहां के लोगो को पेश आ रही समस्याओ को उन्होंने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष उठाया था और रेल मंत्रालय ने उनकी मांगो को स्वीकार करते हुए फिरोजपुर को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सीमावर्ती जिला फिरोजपुर की तरफ पूरा ध्यान है और यहां के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
ट्रेन में सवार यात्री सतबीर सिंह बराड़ निवासी गांव नूरपुर सेठां ने कहा कि केन्द्र सरकार ने हजूर साहिब के लिए सीधे ट्रेन चलाकर सिख संगतो को तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही ट्रेन चलने की सूचना उन्हें मिली तो उन्होंने पत्नी के साथ हजूर साहिब के दर्शनो के लिए जाने की योजना बनाई।
Breaking News
- डीजीपी गौरव यादव और सीएम भगवंत मान सलाम के हकदार, अपने वर्करों और नेताओ कोनहीं करने दी पुलिस थानों से लाखोंं करोड़ों की कमाई
- बटाला के मशाहूर कपड़ा व्यापारी का बेटा पंद्रह दिन से लापता, पत्नी व दो बेटियों का रो रो कर बुरा हाल
- पंजाब में एक नामी गिरामी पत्रकार की हत्या होने वाली है, पुरतगाल से आया बदमाशो का फोन
- मनीश सिसोदिया की एनजीओ कबीर की बनाई एक डाक्यूमेंटरी के तरीके से अगर सीएम भगवंत मान के सरपंच विधायक और पार्षद काम रहे होते तो आज पंजाब के लोगों के दिलों पर राज कर रही होती आम आदमी पार्टी
- गुरु तेग बहादुर की तुलना जानवर से करने वाली आप नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के गले में जूतो की माला पहनाएंगे विश्व सनातन धर्म सभा के पंजाब के कार्यकर्ता: अश्विनी सेखड़ी
- इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन को मेयर व कांग्रेसी पार्षदों ने किया जलील, चेयरमैन को आप विधायक का प्रतिनिधि बनना पड़ा महंगा
- गीता शर्मा ने लगाए अरोप कहा- रात को सिविल के एमरजंसी वार्ड में इलाज करवाने से कतराती हैं महिलाएं
- आप नेता विजय प्रभाकर ने कहा – भगवान श्री राम अकेले भाजपा के नही हम आप सबके हैं भगवान
- प्लाजा ने लगाए आरोप कहा शहर से भाजपा के बड़े नेता गायब, कैसे जीतेंगे पंजाब विधानसभा चुनाव
- फिरोजपुर से नांदेड़ हजूर साहिब को जाने वाली ट्रेन को राणा सोढ़ी ने दी हरी झंडी, ट्रेन चलने से पहले की गई अरदास
